अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारी ऑटो सड़क किनारे पलटा, छह लोग घायल
धानापुर। धानापुर-अवही मार्ग पर रनपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
धानापुर, चंदौली

3:06 PM, Nov 13, 2026
Writing
ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर; दो मासूम बच्चियां भी घायल
धानापुर। धानापुर-अवही मार्ग पर रनपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, धानापुर निवासी सरफुद्दीन खान (55) सवारी ऑटो लेकर जा रहे थे। ऑटो में पूजा (35) अपनी दो बेटियों पायल (7) और पलक (2) के साथ सवार थीं। इसके अलावा जमानिया निवासी भाई-बहन कन्हैया गुप्ता (30) और सुनीता गुप्ता (34) भी ऑटो में बैठे थे।
Advertisement
बताया जा रहा है कि रनपुर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। ऑटो चालक सरफुद्दीन खान के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जमानिया निवासी कन्हैया गुप्ता और सुनीता गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों का भी उपचार किया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
