मुगलसराय में ऑटो गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑटो में सवारी बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा UP-65QT-7269 और चोरी के 2,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
चंदौली

4:04 PM, May 22, 2026
मुगलसराय। मुगलसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑटो में सवारी बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा UP-65QT-7269 और चोरी के 2,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
क्या था मामला
दिनांक 20 मई 2026 को दोपहर में प्रदीप कुमार गोड़, निवासी ताराजीवनपुर, अलीनगर, चन्दौली अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। ऑटो में पहले से मौजूद तीन लोगों ने बातों में उलझाकर उनकी जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए और चकिया तिराहे के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 248/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
ऐसे धरे गए आरोपी
21 मई 2026 को पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुभाष पार्क के पास पानी टंकी के सामने से तीनों अभियुक्तों को ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया। वादी प्रदीप कुमार ने मौके पर ही अभियुक्तों व ऑटो की पहचान की।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजू पुत्र स्व0 राजकुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी भुईली खास, थाना अदलहाट, मिर्जापुर 2. साजन पुत्र छबिले सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भुईली खास, थाना अदलहाट, मिर्जापुर 3. मुकूल कुमार पुत्र श्याम सुन्दर, उम्र 21 वर्ष, निवासी सौगाई, थाना सैयदराजा, चन्दौली
कबूला जुर्म
Advertisement
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे ऑटो में सवारी बैठाकर उनका ध्यान भटकाते थे। 20 मई को भी उन्होंने एक यात्री को आगे बैठाकर कंधे पर गमछा डालते हुए जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए थे। 21 मई को भी वे सुभाष पार्क में नई वारदात के लिए शिकार तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया।
