सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया ऑटो, महिला की मौत

सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो कार से टकरा गया। इससे महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त बिलारीडीह निवासी मेनिका के रूप में हुई। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

चंदौली

news-img

5:16 PM, August 3, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना के समीप हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी कार से तेज रफ्तार ऑटो भिड़ गया। इससे ऑटो में सवार महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

गोधना हाईवे पर सड़क किनारे कार खड़ी थी। सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो कार से टकरा गया। इससे महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त बिलारीडीह निवासी मेनिका के रूप में हुई। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

लोगों ने तत्काल घटना की सूचना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

सम्बंधित खबर