सकरारी में 4 फरवरी को महामंडलेश्वर श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज का होगा शुभ आगमन
धानापुर (चंदौली)। ग्राम सभा सकरारी, धानापुर में धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परमपूज्य प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज का शुभ आगमन 04 फरवरी 2026 को रामहित हेतु होने जा रहा है। महाराज जी सिद्धपीठ हथियाराम मठ, जखनियां (गाजीपुर) के महन्त हैं।
धानापुर, चंदौली

8:45 AM, Feb 3, 2026
धानापुर (चंदौली)। ग्राम सभा सकरारी, धानापुर में धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परमपूज्य प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज का शुभ आगमन 04 फरवरी 2026 को रामहित हेतु होने जा रहा है। महाराज जी सिद्धपीठ हथियाराम मठ, जखनियां (गाजीपुर) के महन्त हैं।
इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत 05 फरवरी को प्रातःकाल हरिहरात्मक पूजा एवं गुरुदीक्षा, जबकि 06 फरवरी को प्रातःकाल हरिहरात्मक पूजा एवं गुरुपूजा संपन्न होगी। कार्यक्रम के समापन पर 06 फरवरी की सायंकालीन बेला में महाप्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
सभी कार्यक्रमों का आयोजन जूनियर हाई स्कूल, सकरारी, धानापुर के प्रांगण में किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी में सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इसकी जानकारी गुड्डू मास्टर ने दी है।