फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर जमीन हड़पने की कोशिश, वांछित आरोपी गिरफ्तार
थाना धानापुर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अमादपुर घाट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परदेशी बिन्द पुत्र स्वर्गीय रामकुंवर बिन्द, निवासी पगही (नरहरपुर), थाना धानापुर के रूप में हुई है।
धानापुर, चंदौली

2:33 PM, Aug 10, 2026
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अमादपुर घाट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परदेशी बिन्द पुत्र स्वर्गीय रामकुंवर बिन्द, निवासी पगही (नरहरपुर), थाना धानापुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पगही गांव निवासी दुलेसरी देवी पत्नी स्वर्गीय शिवाजी की जमीन को हड़पने की नीयत से परदेशी बिन्द ने उनके नाम से कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर और निशानी अंगूठा लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। इस संबंध में दुलेसरी देवी की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धानापुर सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे अमादपुर घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी परदेशी बिन्द ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने दुलेसरी देवी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और उसका उद्देश्य उनकी जमीन पर कब्जा करना था।
Advertisement
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 का आबकारी अधिनियम का मामला, वर्ष 2025 और 2026 के मारपीट व अन्य धाराओं से संबंधित मामले तथा वर्तमान कूटरचित दस्तावेज का मुकदमा शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, चौकी प्रभारी नगवां उपनिरीक्षक संजय कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी और कांस्टेबल प्रांजुल द्विवेदी शामिल रहे।
