यूपी एचजेएस में आशुतोष कुमार सिंह का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
आशुतोष कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर उनके बड़े पिता गुप्तेश्वर सिंह (पूर्व प्रवक्ता, बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज, रामगढ़), छोटे भाई मनोज कुमार सिंह (खेल अध्यापक, बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज, रामगढ़), प्रभुनारायण सिंह (लल्ला), धनंजय सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंदौली

5:27 PM, Jul 22, 2026
चंदौली। जनपद के रामगढ़ गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (यूपी एचजेएस) में होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
आशुतोष कुमार सिंह इससे पूर्व बिहार न्यायिक सेवा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नन्हकू सिंह वाराणसी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं।
Advertisement
आशुतोष कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर उनके बड़े पिता गुप्तेश्वर सिंह (पूर्व प्रवक्ता, बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज, रामगढ़), छोटे भाई मनोज कुमार सिंह (खेल अध्यापक, बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज, रामगढ़), प्रभुनारायण सिंह (लल्ला), धनंजय सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों का कहना है कि आशुतोष कुमार सिंह की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को न्यायिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
