दीवार में बने गड्ढे में हाथ डालते ही सर्प ने डसा, वृद्धा की मौत
कमालपुर (चंदौली)। इनायतपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में सर्पदंश से 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घर की दीवार में बनी ताखे से ब्रश निकालने के दौरान वहां छिपे सर्प ने वृद्धा के हाथ में डस लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

5:51 PM, Sep 6, 2026
ज़लील अंसारी
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर (चंदौली)। इनायतपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में सर्पदंश से 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घर की दीवार में बनी ताखे से ब्रश निकालने के दौरान वहां छिपे सर्प ने वृद्धा के हाथ में डस लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
इनायतपुर गांव निवासी चनरा देवी (62) रविवार को व्रत पर थीं। बताया गया कि वह घर के दैनिक कार्य के दौरान दीवार में बनी मुक्की में रखा ब्रश निकालने के लिए हाथ डाल रही थीं। इसी दौरान मुक्की में छिपे सर्प ने उनके हाथ में डस लिया।
सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चनरा देवी को मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी लेखपाल को भी दे दी गई है।
अचानक हुई इस घटना से इनायतपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
