घोड़सारी में बाढ़ नियंत्रण को लेकर क्षेत्र पंचायत ने कराई पैमाइश, कार्य शुरू होने से किसानों में खुशी
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के घोड़सारी गांव में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में क्षेत्र पंचायत की ओर से पैमाइश कराई गई। बाढ़ निकासी व्यवस्था को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप रिमॉडलिंग करने की दिशा में कार्य शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है।
शहाबगंज, चंदौली

5:18 PM, Sep 29, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के घोड़सारी गांव में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में क्षेत्र पंचायत की ओर से पैमाइश कराई गई। बाढ़ निकासी व्यवस्था को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप रिमॉडलिंग करने की दिशा में कार्य शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है।
घोड़सारी गांव में बाढ़ की समस्या को लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं। किसान विकास मंच द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। संगठन की ओर से सिंचाई विभाग, बंधी डिवीजन, खंड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई थी।
इसी क्रम में किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह से मुलाकात कर घोड़सारी में बाढ़ निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्रबली सिंह ने आरईडी को मौके पर भेजकर कार्यस्थल का निरीक्षण एवं पैमाइश कराने की पहल की।
Advertisement
पैमाइश के बाद बाढ़ निकासी व्यवस्था को नई परिस्थितियों के अनुसार रिमॉडलिंग करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कराया गया। इससे किसानों को बरसात के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस दौरान उमाशंकर दूबे, राम अवध सिंह, अखिलेश दूबे, रंजन कुमार, कन्हैया सिंह, किशन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
