नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की गरिमामय उपस्थिति में कुल 09 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 503 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 09 कार्यकर्ताओं और 50 सहायिकाओं
चंदौली

5:03 PM, Mar 30, 2026
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की गरिमामय उपस्थिति में कुल 09 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 503 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 09 कार्यकर्ताओं और 50 सहायिकाओं को प्रतीकात्मक रूप से मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इस दौरान 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया। शेष आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र शीघ्र ही वितरित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभागार में देखा गया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्मार्टफोन प्राप्त करने वाली लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। पहली नौकरी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जिससे व्यक्ति भावनात्मक रूप से जुड़ता है और अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि संभावित माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल उन्हीं के माध्यम से होती है। इसलिए सभी को अपने कार्य की पूरी जानकारी रखनी चाहिए और प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कार्य को बेहतर ढंग से करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 17 नए आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम शहाबगंज के लोकार्पण से विभागीय कार्यों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्मार्टफोन प्राप्त करने वाली कार्यकर्ताओं से विभागीय एप्स की जानकारी लेकर उनका सही उपयोग सीखने की भी अपील की।
