विधायक सुशील सिंह के कैम्प कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह के चंदौली स्थित कैम्प कार्यालय में मंगलवार को नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज (एनएसएस) द्वारा नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत आयन एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड में चयनित सिक्योरिटी गार्ड कम पम्प ऑपरेटर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
चंदौली

6:13 PM, Jun 9, 2026
चंदौली। सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह के चंदौली स्थित कैम्प कार्यालय में मंगलवार को नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज (एनएसएस) द्वारा नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत आयन एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड में चयनित सिक्योरिटी गार्ड कम पम्प ऑपरेटर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना क्षेत्र के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
विधायक ने इस पहल के लिए नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज तथा Ion Exchange India Limited की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Advertisement
कार्यक्रम में नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज के डायरेक्टर विजयानंद त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर सुमित कुमार त्रिपाठी, डिप्टी ब्रांच हेड प्रमोद तिवारी, कृष्ण कांत दुबे तथा सुपरवाइजर योगेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज की ओर से उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
