चीफ वार्डेन एवं वरिष्ठ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 दिनों के भीतर करें आवेदन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा प्रभारी नागरिक सुरक्षा चंदौली राजेश कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विभिन्न रिक्त अवैतनिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
चंदौली

4:09 PM, Jun 5, 2026
चंदौली। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा प्रभारी नागरिक सुरक्षा चंदौली राजेश कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विभिन्न रिक्त अवैतनिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चीफ वार्डेन (01 पद), डिप्टी डिवीजनल वार्डेन (01 पद), स्टाफ ऑफिसर (फायर) (01 पद), स्टाफ ऑफिसर (हताहत) (01 पद), स्टाफ ऑफिसर (वार्डेन) (01 पद) तथा घटना नियंत्रण अधिकारी (01 पद) के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए केवल नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
प्रभारी नागरिक सुरक्षा ने बताया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 540/83-2025 दिनांक 23 जून 2025 के निर्देशों तथा नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार स्वयंसेवकों के रूप में की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी नागरिक सुरक्षा कार्यालय, यूरोपियन कॉलोनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट chandauli.nic.in� पर भी उपलब्ध है।
मुख्य बिंदु:
Advertisement
कुल 6 अवैतनिक पदों पर भर्ती
केवल नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य कर सकते हैं आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि प्रकाशन के 15 दिन बाद
