जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
चहनियां। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, रामगढ़, चंदौली में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चहनिया, चंदौली

5:50 PM, Sep 2, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 10 अप्रैल 2027 को होगी चयन परीक्षा
चहनियां। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, रामगढ़, चंदौली में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है।
Advertisement
कक्षा 9वीं के अभ्यर्थी एनवीएस कक्षा 9 प्रवेश पोर्टल तथा कक्षा 11वीं के अभ्यर्थी एनवीएस कक्षा 11 प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
दोनों कक्षाओं के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका में देखी जा सकती है।
नोट: विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।