जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
चहनिया, चंदौली

6:56 PM, Jul 31, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां/चन्दौली। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, चन्दौली के प्राचार्य ए.के. मिश्रा ने बताया कि जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट या विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन अभी तक नहीं हो पाया है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। सभी पात्र अभ्यर्थी बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए 7 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।
Advertisement
प्राचार्य ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।
