मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, नई परिपाटी शुरू करने पर रोक
आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शहाबगंज, चंदौली

6:54 PM, Jun 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नियमों का पालन करने के दिए गए निर्देश
शहाबगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परिपाटी या नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूसों एवं अन्य आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति या ताजियादार प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी ताजियादारों से निर्धारित मार्गों एवं समय का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
Advertisement
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, रामचन्द्र साही, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद, सजाउद्दीन, समाजसेवी अजय जायसवाल, ताजियादार समशाद, असलम, नूर मोहम्मद, सरवर अली, महमूद आलम, इरतजा, मुबारक, शेरेजमा, फैयाज अली, नुरुलहुदा, खालिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
