एक और सम्मान: पंचायत रत्न सम्मान से सम्मानित होंगे प्रहलादपुर के निवर्तमान प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’
धानापुर (चंदौली)। ग्राम सभा प्रहलादपुर के निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ को पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शिता, शिक्षा और ग्राम विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पंचायत रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण सत्ता पंचतीराज संगठन द्वारा वाराणसी मंडल से चयन किया गया है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में खु
चंदौली

1:50 PM, Sep 15, 2026
धानापुर (चंदौली)। ग्राम सभा प्रहलादपुर के निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ को पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शिता, शिक्षा और ग्राम विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पंचायत रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण सत्ता पंचतीराज संगठन द्वारा वाराणसी मंडल से चयन किया गया है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।
आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ को पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। उनके कार्यकाल में ग्राम सभा प्रहलादपुर को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा ग्राम पंचायत को मॉडल यूथ ग्राम सभा और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समेत कई सम्मान हासिल हुए हैं।
उनके कार्यकाल में ग्राम सभा प्रहलादपुर में डिजिटल पंचायत भवन, शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पहल और कई विकास एवं जनहितकारी कार्य कराए गए। विशेष रूप से ग्रामीण बच्चों और विद्यालयों से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए गए।
दीवार पर दर्ज कराया विकास कार्यों का हिसाब
Advertisement
आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रमुखता दी गई। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और खर्च का विवरण सार्वजनिक रूप से दीवार पर अंकित कराया गया, ताकि ग्रामीण पंचायत में होने वाले कार्यों और खर्च की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। पंचायत की इस पहल को ग्रामीणों के बीच पारदर्शी व्यवस्था की मिसाल के तौर पर देखा गया।
पंचायत विकास, शिक्षा, डिजिटल व्यवस्था, जनभागीदारी और पारदर्शिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रहलादपुर ग्राम सभा को अलग पहचान मिली। इन्हीं कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ का चयन पंचायत रत्न सम्मान के लिए किया गया है।
उनके सम्मानित होने की खबर से प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, रामजी कुशवाहा, मुन्ना गौड़, मनोज उपाध्याय, विकास राजभर समेत अन्य ग्राम प्रधानों, ग्रामवासियों और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
