अमीना मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक व प्रशस्ति पत्र
शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के मंगरौर स्थित अमीना मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं अवॉर्ड्स डे समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, अनुशासन और उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

7:00 PM, Mar 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के मंगरौर स्थित अमीना मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं अवॉर्ड्स डे समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, अनुशासन और उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि अजय राय, गुरूदेव सिंह चौहान और उस्मान खां मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अनुशासन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
अतिथियों ने विद्यालय के प्रबंधक औरंगजेब खान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 8 तक मान्यता मिलना बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर भारतीय साक्षरता अभियान, भारत सरकार की ओर से बच्चों को जूते और बैग भी वितरित किए गए।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक औरंगजेब खान ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य संजय जायसवाल ने किया। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, अजय राय, गुरूदेव सिंह चौहान, उस्मान गनी, रिंकू विश्वकर्मा, सभासद रवि गुप्ता, तबरेज खां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं अर्चना रस्तोगी, रागिनी उपाध्याय, पूजा जायसवाल, रिंकी सिंह, विंध्याचली मौर्य, राजनंदनी, ममता सिंह, पारुल यादव, सोनम विश्वकर्मा, कुमारी देवी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
