सावन में गायत्री चेतना केंद्र पर दिव्य साप्ताहिक यज्ञ, अयोध्या दर्शन के लिए बस सेवा की घोषणा
पवित्र सावन माह के अवसर पर रविवार को गायत्री चेतना केंद्र, सकलडीहा में साप्ताहिक यज्ञ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य यजमान डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, संस्थापक-प्रबंधक डैडीज इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय, चंदौली रहे।
शहाबगंज, चंदौली

4:35 PM, Aug 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली । पवित्र सावन माह के अवसर पर रविवार को गायत्री चेतना केंद्र, सकलडीहा में साप्ताहिक यज्ञ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य यजमान डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, संस्थापक-प्रबंधक डैडीज इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय, चंदौली रहे।
मुख्य अतिथि के पहुंचने पर गायत्री चेतना केंद्र के प्रवेश द्वार पर तिलक-चंदन, पुष्प एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद देव पूजन एवं देव आवाहन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न देव शक्तियों को गायत्री मंत्र के साथ श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित की गईं।
यज्ञ के उपरांत डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य, अक्षय कलश एवं श्रीफल का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. तिवारी ने कहा कि कहीं भी जाना ईश्वर की इच्छा के अनुरूप होता है। आज गायत्री चेतना केंद्र पर आना मां गायत्री की कृपा है। यहां बिताया प्रत्येक क्षण उन्हें आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति से भरने वाला रहा।
Advertisement
इस दौरान डॉ. तिवारी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि पिछले करीब 18 महीनों से उनके निजी व्यय से प्रत्येक माह एक बस अयोध्या दर्शन के लिए जाती है। अब गायत्री परिवार के परिजनों के लिए भी अयोध्या दर्शन हेतु बस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार तिथि तय करें और श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
घोषणा के बाद उपस्थित गायत्री परिजनों ने करतल ध्वनि एवं जयघोष के साथ डॉ. तिवारी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
