बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, एसडीओ और जे ई का किया घेराव
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों और उपभोक्ताओं ने सोमवार को देर शाम 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड और ट्रिपिंग के कारण 24 घंटे में मात्र दो घंटे बिजली भी समय से नहीं मिल पा रही हैं।
धानापुर चंदौली

उपखंड अधिकारी सुधीर सिंह से वार्ता करते उपभोक्ता और किसान
11:15 PM, July 21, 2025
24 घंटे में मात्र 2 घंटे मिली बिजली, उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
*आक्रोशित किसानों एवं उपभोक्ताओं को समझाने के लिए पुलिस फोर्स रही तैनात

धानापुर (चंदौली)। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों और उपभोक्ताओं ने सोमवार को देर शाम 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीओ सुधीर सिंह और अवर अभियंता घनश्याम उपकेंद्र पर पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड और ट्रिपिंग के कारण 24 घंटे में मात्र दो घंटे बिजली भी समय से नहीं मिल पा रही हैं। इस उमस भरी गर्मी में जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं धान की रोपाई नहीं हो पा रही है जो रोपाई हो गई है वह पानी के अभाव में सुख रही है। विद्युत विभाग के किसी अधिकारी और कर्मचारी का फोन नहीं उठता है। कभी एक फेस गायब हो जाता है तो कभी ओवरलोड और ट्रिपिंग से मात्र घंटा दो घंटा आपूर्ति होती है। बताया जाता है कि उपकेंद्र पर कुल 6 फीडर हैं। जिसमें धानापुर टाऊन, धानापुर देहात, तोरवा, अटौली, धरांव, हिंगुतरगढ़ है। जिससे पूरे क्षेत्र को बिजली आपूर्ति होती है। सबसे ज्यादा परेशानी धरांव फीडर पर है जहां लंबी लाइन होने के कारण ब्रेक डाउन, ट्रिपिंग के कारण सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं हो रही है। मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद का ग्रामीणों ने घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया। उस समय उपभोक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया जब दैनिक लॉग शीट में गलत आपूर्ति का उल्लेख मिला। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान मनोज सिंह, सोनू उपाध्याय, खुशीद अहमद, राजू, शाहबाज, पिंटू यादव, सरफराज अहमद सहित अन्य उपभोक्ता और किसान उपस्थित रहे।
Advertisement

एसडीओ सुधीर सिंह ने बताया कि व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है गर्मी के कारण ओवरलोड और ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। फ़ीडरों को बारी बारी बिजली दी जा रही है। कल तक व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों के आक्रोश और भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी उपकेंद्र पर पहुंच गई थी।।