आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री सुजाता को राज्य स्तरीय सम्मान से किया गया सम्मानित
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुजाता कुशवाहा केंद्र रामगढ़–3 परियोजना चहनिया को राज्य स्तरीय चयन हेतु नामित किया गया।
चाहनिया

लखनऊ मे प्रशस्ति पत्र प्राप्त करती सुजाता कुशवाहा
7:41 PM, July 8, 2025
7 जुलाई को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
चहनिया। उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, के संयुक्त तत्वाधान में संचालित संभव अभियान प्रत्येक वर्ष जून से सितंबर माह के मध्य जन स्वास्थ्य एवं पोषण संवर्धन के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जाता है । वर्ष 2024 के सफल आयोजन में प्रदेश स्तर पर जनपद चंदौली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जो जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
Advertisement
इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुजाता कुशवाहा केंद्र रामगढ़–3 परियोजना चहनिया को राज्य स्तरीय चयन हेतु नामित किया गया। इन्होंने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत क्रियान्वित विविध गतिविधियों में पूर्ण निष्ठा,समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य किया, जिससे उनकी कार्यशैली अनुकरणीय सिद्ध हुई। उनके कार्यों की नियमित निगरानी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में आईसीडीएस विभाग की मुख्य सेविका लालिमा पांडेय ब्लाक चहनियां की महत्वपूर्ण भूमिका उनके कुशल निर्देशन में सुजाता कुशवाहा द्वारा संपादित की गई। इनकी अनुकरणीय योगदान के लिए 7 जुलाई 2025 को लखनऊ में आयोजित संभव अभियान 5.0 राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास एवं पुष्टाहार महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश द्वारा की गई। प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन लीना जौहरी द्वारा सुजाता कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।जिसमें उनके उत्तरदायित्व बोध कार्यकुशलता एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की गई। इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से केवल पांच चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आमंत्रित किया गया था। जिनमें से सुजाता कुशवाहा ने पुरे क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया।