भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद: 15 जून तक अवकाश घोषित
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 23 मई 2026 से 15 जून 2026 तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने दी।
चंदौली

5:51 PM, May 25, 2026
चंदौली। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 23 मई 2026 से 15 जून 2026 तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने दी।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों एवं अन्य सरकारी तथा अर्ध-सरकारी भवनों में संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे अत्यधिक संवेदनशील होते हैं और कई स्थानों पर गर्मी से बचाव के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि अवकाश अवधि में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी जारी रहेगी। उन्हें केंद्रों पर उपस्थित रहकर पोषण ट्रैकर पर नियमित उपस्थिति, आधार सत्यापन, मोबाइल नंबर सत्यापन, ई-केवाईसी, फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार वितरण, बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) सहित अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन करना होगा।
इसके साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट पाक्षिक रूप से संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। अधिकारियों ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
लू से बचाव के लिए अभिभावकों को सलाह
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से दिए गए प्रमुख सुझाव इस प्रकार हैं—
Advertisement
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
बच्चों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ पिलाएं।
