पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास, पुलिया से टकराकर पलटा वाहन; सात गोवंश बरामद
चंदौली। कोतवाली चंदौली पुलिस ने माटीगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान गोवंश लदे बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, चालक ने रोकने के बजाय पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित बचाया, जबकि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आगे पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से छह गाय और एक सांड समेत सात गोव
चंदौली

5:36 PM, Sep 12, 2026
चंदौली। कोतवाली चंदौली पुलिस ने माटीगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान गोवंश लदे बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, चालक ने रोकने के बजाय पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित बचाया, जबकि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आगे पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से छह गाय और एक सांड समेत सात गोवंश बरामद हुए। घटना 11 सितंबर की देर रात की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस माटीगांव तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो पिकअप संख्या UP 61 BT 8003 आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी और पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के सुरक्षित बचने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया और पलट गया। पुलिस ने वाहन से सात गोवंश बरामद कर कब्जे में ले लिए। मामले में कोतवाली चंदौली में मु0अ0सं0 461/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और बीएनएस की धारा 109 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मार्कण्डेय सिंह तथा कांस्टेबल रूपेश कुमार दुबे, सचिन सिंह, अभिषेक तिवारी, सुधांशु सिंह और चालक कांस्टेबल ओमप्रकाश पाण्डेय शामिल रहे।
Advertisement
