भावुक पलों के बीच सीओ रघुराज को दी गई विदाई, पत्रकारों ने स्मृति चिन्ह किया भेंट
स्थानांतरण के बाद लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे चकिया के क्षेत्राधिकारी(सीओ) रघुराज को मंगलवार देर शाम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
शहाबगंज, चंदौली

8:34 PM, Jun 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। स्थानांतरण के बाद लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे चकिया के क्षेत्राधिकारी(सीओ) रघुराज को मंगलवार देर शाम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
Advertisement
जिला उपाध्यक्ष रतीश कुमार के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।पत्रकारों ने कहा कि सीओ रघुराज ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किए।उनकी सरलता,विनम्रता और जनहितैषी कार्यशैली ने उन्हें क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई।सीओ रघुराज ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चकिया में मिला प्रेम,सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है तथा यहां की यादें सदैव उनके साथ रहेंगी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रतीश कुमार ने कहा कि रघुराज ने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया।उनका स्थानांतरण क्षेत्र के लिए क्षति है, लेकिन नई जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है।क्षेत्राधिकारी रघुराज की पत्नी डॉ.प्रिया रघुराज ने चकिया के लोगों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह ने उन्हें कुशल, ईमानदार और जनभावनाओं को समझने वाला अधिकारी बताया।
