कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के पूर्व छात्र हुए सम्मानित
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखते हैं। यदि विद्यार्थियों को योग्य और विद्वान शिक्षक मिल जाएं तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन की मंजिल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु का सम्मान करने से स्वयं का सम्मान भी बढ़ता है। शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही छात्र अपने जीवन में सफलता हासिल कर पाते हैं।
चहनिया, चंदौली

जीयुत बंधन यादव ने सफल विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए
4:19 PM, May 17, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियाँ। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीटीसी प्रशिक्षण कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता जीयुत बंधन यादव ने सफल विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखते हैं। यदि विद्यार्थियों को योग्य और विद्वान शिक्षक मिल जाएं तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन की मंजिल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु का सम्मान करने से स्वयं का सम्मान भी बढ़ता है। शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही छात्र अपने जीवन में सफलता हासिल कर पाते हैं।
Advertisement
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं। छात्रवृत्ति के रूप में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से उनकी माध्यमिक शिक्षा सुगमता से पूरी हो रही है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नंदकुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत और विद्यालय द्वारा दी गई मजबूत शैक्षणिक नींव का महत्वपूर्ण योगदान है। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया और सभी काफी उत्साहित नजर आए।सम्मानित छात्र-छात्राओं में नाहिद बानो, मोहिनी विश्वकर्मा, कविता विश्वकर्मा, शिजा, समरीन, श्रद्धा शर्मा, सीनू पाल, मीनू पाल, रोशन पाल और दीक्षा प्रजापति सहित अन्य सफल विद्यार्थी उपस्थित रहे।
