धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिक्षकों ने विधायक को सौंपा विशेष अवकाश की मांग का ज्ञापन
चंदौली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT), जनपद चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सैलरी पैकेज सुविधा तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

4:57 PM, Aug 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT), जनपद चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सैलरी पैकेज सुविधा तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सुविधाओं से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के साथ राहत मिली है। टीम की ओर से बताया गया कि सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षक व्यक्तिगत रूप से पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेज रहे हैं। प्रत्येक शिक्षक अपने स्तर से पोस्टकार्ड भेजकर कैशलेस चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट कर रहा है।
टीम का कहना है कि यह अभियान मुख्यमंत्री के प्रति शिक्षकों की कृतज्ञता और विश्वास की अभिव्यक्ति है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि शिक्षकों को प्रदान की जा रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन जारी रखी जाए, ताकि बढ़ती उम्र में शिक्षक एवं उनके परिवारों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Advertisement
इसके अलावा ज्ञापन में शिक्षक अथवा किसी कर्मचारी के स्वजन के निधन पर विशेष अवकाश दिए जाने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध सीमित आकस्मिक अवकाश में अंतिम संस्कार एवं उससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करना कठिन होता है। इसलिए शिक्षक एवं समस्त स्टाफ के किसी स्वजन के निधन पर 15 दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
इस दौरान जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता, प्रवक्ता देवन्त मौर्या, सह संयोजक आनंद गुप्ता एवं मृत्युजंय यादव, ब्लॉक संयोजक मनोज गुप्ता (चहनिया), प्रभुपाल मौर्य (शहाबगंज), निरंजन देव (सदर चंदौली), शशि प्रकाश (नौगढ़), नंद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, उमाशंकर, डॉ. बैकुंठनाथ मौर्य, प्रमोद कन्नौजिया, रंजन रावत, सुदर्शन निराला, ताहिर अली, जगरनाथ विश्वकर्मा, मलय मंडल, सुरेश सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
