भटरौल गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच की मांग
शहाबगंज । क्षेत्र के भटरौल गांव में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। गांव के रोजगार सेवक शतीष कुमार चौहान ने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सेवक का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान पूर्व प्रधान पुष्पा सिंह ने अपने परिवार की फर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं की धनराशि का गबन किया।
शहाबगंज

2:52 PM, Feb 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज । क्षेत्र के भटरौल गांव में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। गांव के रोजगार सेवक शतीष कुमार चौहान ने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सेवक का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान पूर्व प्रधान पुष्पा सिंह ने अपने परिवार की फर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं की धनराशि का गबन किया।
शतीष चौहान का कहना है कि उस समय ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो का किसी अन्य फर्म में न कराकर अपने पति के फर्म पर भुगतान किया गया। आरोप है कि बिना वास्तविक कार्य कराए अथवा मानकों की अनदेखी कर परिवारिक फर्म के नाम पर सरकारी धन निकाला गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है यह कृत नियम विरुद्ध है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
रोजगार सेवक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि ग्राम पंचायत में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लग सके। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। गांव में इस आरोप के बाद चर्चाओं का माहौल बना हुआ।
