भारी बारिश के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
चन्दौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

9:37 PM, Aug 31, 2026
चन्दौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE सहित सभी बोर्डों के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
Advertisement
हालांकि, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
जिला प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।