चंदौली में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
भारी बारिश और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए चंदौली जिले में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
चंदौली

12:12 AM, Aug 25, 2026
भारी बारिश और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए चंदौली जिले में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी की अनुमति के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने 24 अगस्त 2026 को संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के तहत जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 25 अगस्त को बंद रहेगी।
Advertisement
आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। हालांकि, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक विभागीय कार्य ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से पूरा करेंगे।
यह आदेश 25 अगस्त 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।