बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
चन्दौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
चंदौली

8:45 PM, Sep 2, 2026
चन्दौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
Advertisement
हालांकि, सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का जनपद में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।