अलीनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अलीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के टावर उपकरण बरामद किए हैं।
चंदौली

5:11 PM, Apr 22, 2026
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के टावर उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव स्थित इंडस टावर से कीमती कार्ड चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 200/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
जांच के दौरान स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:46 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोधना अंडरपास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
मनीष कुमार पुत्र छोटू, निवासी बहुआर, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर (25 वर्ष)
कमलेश पटेल पुत्र राम सूरत पटेल, निवासी सरैया कमरहट्टा, थाना पडरी, जनपद मिर्जापुर (29 वर्ष)
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामान बरामद किया—
Advertisement
3 अंजना नोकिया टावर उपकरण (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
