अलीनगर पुलिस ने दो शातिर गौतस्करों को किया गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
चन्दौली में अलीनगर पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गौतस्करी से जुड़े हैं और उनके खिलाफ चन्दौली, वाराणसी व जौनपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अलीनगर, चंदौली

7:18 PM, Aug 23, 2026
चन्दौली । अलीनगर पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गौतस्करी से जुड़े हैं और उनके खिलाफ चन्दौली, वाराणसी व जौनपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अगस्त की रात करीब 1:20 बजे रिंग रोड पचफेड़वा सर्विस लेन के पास से राहुल यादव (21) निवासी तालाबेला, थाना चोलापुर, वाराणसी और सुन्दरम उर्फ नीरज यादव (25) निवासी बभनपुरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों थाना अलीनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0529/2026 में वांछित थे। यह मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में दर्ज है।
पुलिस से बचकर भागे थे, अब चैन तलाशते समय पकड़े गए
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वे वाहन से गोवंश लेकर जा रहे थे। पुलिस की चेकिंग देखकर वे वाहन छोड़कर भाग गए थे। इस दौरान राहुल यादव की पहनी हुई चेन गिर गई थी। दोनों आरोपी मोबाइल की रोशनी में उसी चेन को तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
राहुल यादव पर 13 मुकदमे
Advertisement
पुलिस के अनुसार राहुल यादव के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चन्दौली, वाराणसी और जौनपुर के विभिन्न थानों के मामले शामिल हैं।
उसके खिलाफ पूर्व में भी गोवध, गैंगस्टर, हथियार, लूट/डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।
सुन्दरम उर्फ नीरज पर 7 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक सुन्दरम उर्फ नीरज यादव के खिलाफ भी 7 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ चौबेपुर और सैयदराजा थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी में अलीनगर पुलिस के साथ SOG/स्वाट टीम भी शामिल रही।
