चक्रवाती मौसम को लेकर चंदौली में अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
चंदौली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 और 262100 पर संपर्क कर सकते हैं।
चंदौली

11:38 AM, Oct 29, 2026
चंदौली
जनपद न्यूज़ टाइम्सडीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश, आपात स्थिति में 1077 और 262100 पर करें फोन
चंदौली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 और 262100 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों समेत संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की पालीवार तैनाती की गई है, ताकि आपात सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
Advertisement
प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
