बौरी के अखिलेश यादव हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
अखिलेश यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह हिंदू एवं हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ जनहित और राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में भी योगदान देते रहे हैं। पौधारोपण अभियान, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग, रक्तदान तथा कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
चंदौली

5:14 PM, Jun 1, 2026
नियामताबाद। क्षेत्र के बौरी गांव निवासी अखिलेश यादव को हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया, जो सोमवार को अखिलेश यादव को प्राप्त हुआ।
अखिलेश यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह हिंदू एवं हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ जनहित और राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में भी योगदान देते रहे हैं। पौधारोपण अभियान, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग, रक्तदान तथा कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
Advertisement
अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर तथा योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना तथा हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
अखिलेश यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिले के विक्की यादव, अखिलेश मौर्य, दीनबंधु पांडेय, राम आशीष मिश्रा, रामउग्रह पाठक और काशीनाथ दीक्षित सहित अनेक लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
