एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, 23 अक्टूबर को 10 केंद्रों पर होगा मतदान
चंदौली उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 23 अक्टूबर को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।
chandauli

4:56 PM, Oct 19, 2026
चंदौली में स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 22 अक्टूबर को रवाना होंगी मतदान पार्टियां
चंदौली उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 23 अक्टूबर को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।
आईटीआई कॉलेज रेवसा के सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिले में पांच जोन, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी/आरक्षी, चार महिला आरक्षी तथा एक सेक्शन पीएसी की तैनाती की जाएगी।
मतदान केंद्रों पर लागू रहेंगे सख्त प्रतिबंध
Advertisement
निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र परिसर और उसके 100 मीटर के दायरे में प्रचार-प्रसार, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश और अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा जांच के दौरान स्याही, फाउंटेन पेन, पानी की बोतल और अन्य तरल पदार्थ ले जाने पर भी रोक रहेगी। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने, मतपत्रों और मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
22 अक्टूबर को रवाना होंगी मतदान पार्टियां
मतदान संपन्न कराने के लिए गठित सभी मतदान पार्टियां 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर चंदौली से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें वाराणसी की मंडी समिति, पहड़िया स्थित निर्धारित स्थल पर भेजा जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
