छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी और सीडीओ ने किया घाटों का निरीक्षण
चंदौली। छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार शाम जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

6:19 PM, Nov 15, 2026
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती के दिए निर्देश
चंदौली। छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार शाम जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
Advertisement
इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और गोताखोरों की तैनाती का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
