एमएलसी चुनाव की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण
शहाबगंज (चंदौली)। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था
शहाबगंज, चंदौली

6:38 PM, Oct 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एडीएम ने किया बूथ का निरीक्षण
23 अक्टूबर को होगा मतदान, 17 से 24 अक्टूबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
शहाबगंज (चंदौली)। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Advertisement
गौरतलब है कि आगामी 23 अक्टूबर को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इस बार मतदान के लिए पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज में बूथ बनाया गया है। इससे पहले शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान ब्लॉक परिसर में ही कराया जाता था। नए मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
इसके साथ ही 17 से 24 अक्टूबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पात्र मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को दुरुस्त करने तथा पात्र लोगों को मतदान के अधिकार से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, ग्राम प्रधान रामजीत साहनी, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या बबिता कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
