रबी सीजन के लिए चंदौली में खाद का पर्याप्त स्टॉक, गेहूं बीज की बुकिंग दोबारा शुरू
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर ई-लॉटरी और ऑटो कन्फर्म प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किसानों को 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान पर बीज वितरित किया जा रहा है। गेहूं बीज वितरण के लिए 10,476.60 कुंतल का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 6,883.15 कुंतल बीज वितरित किया जा चुका है। शेष बीज का वितरण जारी है। इसके अलावा 31 कुंतल सरसों, 7.40 कुंतल मटर और 286.40 कुंतल चना का भी वितरण क
चंदौली

7:08 PM, Nov 28, 2026
28 से 29 नवंबर तक समितियों पर पहुंचेगी 842 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद, किसानों से फार्मर आईडी या खतौनी लेकर खरीदारी करने की अपील
चंदौली। रबी सीजन में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग सक्रिय है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने दावा किया कि जनपद में यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, गेहूं के बीज की बुकिंग दोबारा शुरू कर दी गई है। किसान ऑनलाइन बुकिंग कर राजकीय बीज गोदामों से अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर ई-लॉटरी और ऑटो कन्फर्म प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किसानों को 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान पर बीज वितरित किया जा रहा है। गेहूं बीज वितरण के लिए 10,476.60 कुंतल का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 6,883.15 कुंतल बीज वितरित किया जा चुका है। शेष बीज का वितरण जारी है। इसके अलावा 31 कुंतल सरसों, 7.40 कुंतल मटर और 286.40 कुंतल चना का भी वितरण किया जा रहा है। चना, मसूर, तोरिया, अलसी और सरसों के निःशुल्क मिनीकिट भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक उर्वरकों के वितरण के बाद भी जनपद में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। वर्तमान में 17,690 मीट्रिक टन यूरिया, 5,113 मीट्रिक टन डीएपी, 433 मीट्रिक टन एमओपी, 3,399 मीट्रिक टन एनपीके और 8,435 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 28 और 29 नवंबर को विभिन्न समितियों पर 842 मीट्रिक टन यूरिया और डीएपी की आपूर्ति की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार 27 नवंबर तक जनपद में यूरिया की 3,935.60 मीट्रिक टन, डीएपी की 5,070.60 मीट्रिक टन, एनपीके की 199.8 मीट्रिक टन और एसएसपी की 559 मीट्रिक टन बिक्री दर्ज की गई है। रबी सीजन के लिए यूरिया का 36,480 मीट्रिक टन, डीएपी का 12,058 मीट्रिक टन, एमओपी का 579 मीट्रिक टन, एनपीके का 2,180 मीट्रिक टन और एसएसपी का 5,032 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद खरीदने के लिए फार्मर आईडी अथवा प्रमाणित खतौनी साथ लेकर जाएं और निर्धारित नियमों के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करें। खाद वितरण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान एआर कोऑपरेटिव या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
