मंदिर से मुकुट चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, टूटे मुकुट और 500 रुपये बरामद
शहाबगंज* । क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सफेद धातु का मुकुट बरामद किया है, जो दो हिस्सों में टूटा हुआ है। इसके अलावा मंदिर से चोरी किए गए घंटा को बेचने से मिले 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
शहाबगंज, चंदौली

6:29 PM, Sep 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स*शहाबगंज* । क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सफेद धातु का मुकुट बरामद किया है, जो दो हिस्सों में टूटा हुआ है। इसके अलावा मंदिर से चोरी किए गए घंटा को बेचने से मिले 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पड़रिया गांव निवासी मित्तन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही महेंद्र चौहान पर हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपित की तलाश में जुटी थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर चोरी का आरोपित सेमरा पुलिया के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महेंद्र चौहान (43) निवासी पड़रिया को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से सफेद धातु का मुकुट बरामद हुआ, जो दो भागों में टूटा था। साथ ही घंटा बेचने से प्राप्त 500 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अंगद सिंह, आरक्षी बृजेश कुमार और आरक्षी संदीप जायसवाल शामिल रहे।
