चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सैयदराजा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम समेत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
चंदौली

6:28 PM, Aug 13, 2026
सैयदराजा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घर के बाहर से दबोचा, 2022 में 450 पेटी अवैध शराब बरामदगी के मामले में था फरार
चन्दौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम समेत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 192/2022 में कपिल देव वर्मा वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 व 72 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
450 पेटी अवैध शराब हुई थी बरामद
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में सैयदराजा थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी संख्या PB11AX9295 से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। थाना सैयदराजा पुलिस, आबकारी विभाग और जीएसटी सचल दल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से करीब 450 पेटी यानी लगभग 4010 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। इस दौरान कूटरचित दस्तावेज भी मिले थे। गिरफ्तारी और सजा से बचने के लिए वह तभी से फरार चल रहा था।
Advertisement
दूसरे जिले में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लखनऊ के काकोरी थाने में भी मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में सैयदराजा थाने का मुकदमा अपराध संख्या 192/2022 और काकोरी थाने का मुकदमा अपराध संख्या 91/2025 शामिल है। काकोरी में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के साथ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल पुत्र गुरुबचनदास, निवासी मकान संख्या 168/4, कझेरी, सेक्टर-52, थाना सेक्टर-36, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक रामकुमार दुबे और आरक्षी गोविन्द मिश्रा शामिल रहे।
