हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 9 फरवरी 2026 को थाना धीना में मुकदमा संख्या 13/2026 के तहत धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि मेढ़ान निवासी मकरन बिंद को उसकी पत्नी और वांछित आरोपी विशाल कुमार ने शराब पिलाकर साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
धीना, चंदौली

5:58 PM, Mar 9, 2026
चंदौली। धीना थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कस्बा धीना से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 9 फरवरी 2026 को थाना धीना में मुकदमा संख्या 13/2026 के तहत धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि मेढ़ान निवासी मकरन बिंद को उसकी पत्नी और वांछित आरोपी विशाल कुमार ने शराब पिलाकर साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
Advertisement
इस मामले में वांछित आरोपी विशाल कुमार पुत्र सुभाष चंद्र कन्नौजिया (उम्र लगभग 23 वर्ष) निवासी ग्राम जिगना थाना धीना जनपद चंदौली को पुलिस ने कस्बा धीना से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना धीना में मुकदमा संख्या 13/2026 के तहत मामला दर्ज है और उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।