दुकान बंद होने के बाद महंगे दाम पर शराब बेचने का आरोप, 28 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार
शहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम पड़रिया से एक युवक को 28 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब की दुकान बंद होने के बाद अधिक कीमत पर शराब बेचकर अपना खर्च चलाता था।
शहाबगंज, चंदौली

5:02 PM, Sep 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम पड़रिया से एक युवक को 28 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब की दुकान बंद होने के बाद अधिक कीमत पर शराब बेचकर अपना खर्च चलाता था।
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे ग्रामीण की सूचना के आधार पर ग्राम पड़रिया में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने राहुल गुप्ता (24) पुत्र मंगरू गुप्ता, निवासी ग्राम पड़रिया को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब की दुकान से थोड़ी-थोड़ी शराब खरीदकर इकट्ठा करता था और दुकान बंद होने के समय इन्हें अधिक दाम पर बेचता था।
Advertisement
मामले में थाना शहाबगंज में मु.अ.सं. 117/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर, कांस्टेबल सुमित पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल अनुज पाण्डेय शामिल रहे।
