नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा
थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहाबगंज, चंदौली

2:00 PM, Aug 9, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही प्रीतम गिरी और संजय वनवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
Advertisement