मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीनगर, चंदौली

9:33 AM, Jun 15, 2026
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां अस्पताल में कार्य करने गई थीं, जबकि उसके पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। इस दौरान युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाला युवक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
