झोपड़ी में घुसकर महिला से छेड़खानी और पर्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 700 रुपये बरामद
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने महिला की झोपड़ी में घुसकर कथित रूप से छेड़खानी करने और शोर मचाने पर पर्स चोरी करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 700 रुपये नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया है।
dhanapur

2:34 PM, Sep 27, 2026
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने महिला की झोपड़ी में घुसकर कथित रूप से छेड़खानी करने और शोर मचाने पर पर्स चोरी करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 700 रुपये नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की शाम करीब आठ बजे धानापुर गांव में एक व्यक्ति महिला की झोपड़ी में घुस गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां रखा पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में 700 रुपये नकद बताए गए। महिला की तहरीर पर थाना धानापुर में मु.अ.सं. 181/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही नहर के पास घेराबंदी कर आरोपी जगदीश कुमार उर्फ मेलहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक लेडीज पर्स, 700 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
Advertisement
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जगदीश कुमार उर्फ मेलहू पुत्र स्व. नरसिंह राम, निवासी ग्राम बिझवल, थाना धानापुर, जनपद चंदौली, उम्र करीब 29 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्या, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल रचना यादव शामिल रहीं।
