मुगलसराय में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, सेंटरिंग का पटरा बरामद
मुगलसराय, चंदौली। टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर हमीदपुर गांव के पास चिकन की दुकान पर हुए विवाद में जानलेवा हमले के मामले में मुगलसराय पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है।
चन्दौली

8:03 AM, Oct 31, 2026
बीच-बचाव करने पर युवक के सिर पर किया था वार, पुलिस ने पटनवां तिराहे के पास से दबोचा
मुगलसराय, चंदौली। टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर हमीदपुर गांव के पास चिकन की दुकान पर हुए विवाद में जानलेवा हमले के मामले में मुगलसराय पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने तहरीर देकर बताया था कि हमीदपुर गांव स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले सत्यम उर्फ लम्बू और दिलीप के बीच विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पर दिलीप ने पास में रखे सेंटरिंग के पटरे से गालिब के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
मामले में मुगलसराय थाने में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पटनवां तिराहे के पास से दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20) निवासी हमीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज रावत और हेड कांस्टेबल सनोज सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
