लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक धरना
शहाबगंज, चंदौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर निर्धारित आंदोलन के क्रम में शनिवार को थाना शहाबगंज पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
शहाबगंज, चंदौली

2:13 PM, Oct 10, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सलेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक धरना
शहाबगंज, चंदौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर निर्धारित आंदोलन के क्रम में शनिवार को थाना शहाबगंज पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Advertisement
संघ के निर्देश पर आयोजित इस सांकेतिक धरने में लेखपालों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित आंदोलन के तहत लेखपालों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी निभाई। आंदोलन के माध्यम से संघ के निर्देशों के अनुरूप अपनी मांगों और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया।
इस दौरान तहसील मंत्री धनंजय जायसवाल के साथ प्रदीप सिंह, दीपक गोंड, राजित वर्मा, रवींद्र कुमार, मनीष सिंह, बजरंग बली, मनीष गुप्ता सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
