सकलडीहा में 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और निजी साथी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
चंदौली। जनपद चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल और उसके निजी सहयोगी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
हण्डौलो

6:24 PM, Feb 16, 2026
चंदौली। जनपद चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल और उसके निजी सहयोगी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकलडीहा तहसील में तैनात लेखपाल पंकज कुमार पर एक रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तहसील परिसर में ही रुपये लेते समय लेखपाल पंकज कुमार तथा उसके निजी सहयोगी सुखवीर को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को तत्काल मुगलसराय कोतवाली लाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
Advertisement
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल पंकज कुमार और प्राइवेट व्यक्ति सुखवीर के विरुद्ध भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम द्वारा की गई है।
घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।
