नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला धानापुर के निदिलपुर का युवक गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद हुई बालिका
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गई नाबालिग बालिका को किशन यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी निदिलपुर, थाना धानापुर, चंदौली, कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर सकलडीहा थाने में मु0अ0सं0 160/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
सकलडीहा, चंदौली

4:45 AM, Aug 8, 2026
चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में वांछित 20 वर्षीय युवक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गई नाबालिग बालिका को किशन यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी निदिलपुर, थाना धानापुर, चंदौली, कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर सकलडीहा थाने में मु0अ0सं0 160/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन यादव को 6 अगस्त को पिपरिया रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस ने अपहृता बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिमन्यू राय, हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव और महिला कांस्टेबल बन्दना सिंह शामिल रहीं।