अरविंद यादव के हत्यारोपियों के ऊपर पच्चीस हजार का इनाम
घटना में श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू पुत्र सोमारू रामशास्त्री यादव , ब्रिजेश यादव पुत्र बाबूलाल सहित अन्य 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय द्वारा 25000-25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया
चंदौली

9:33 AM, July 23, 2025
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरना में अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू यादव पुत्र राम चन्द्र यादव को बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना में थाना मुगलसराय पर मृतक के परिवारजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा 368/2025 धारा 3(5), 103(1), 324(2), 352 बीएनएसएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस घटना में श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू पुत्र सोमारू रामशास्त्री यादव , ब्रिजेश यादव पुत्र बाबूलाल सहित अन्य 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय द्वारा 25000-25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया है।
Advertisement