बरांव में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
शहाबगंज। क्षेत्र में रविवार की आधी रात हुई भारी बरसात के बीच बरांव गांव निवासी राम कुंवर गुप्ता का रिहायशी कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे, लेकिन संयोगवश सभी बाल-बाल बच गए।
शहाबगंज , चंदौली

11:23 AM, Aug 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र में रविवार की आधी रात हुई भारी बरसात के बीच बरांव गांव निवासी राम कुंवर गुप्ता का रिहायशी कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे, लेकिन संयोगवश सभी बाल-बाल बच गए।
मकान गिरने के बाद राम कुंवर गुप्ता का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को विवश है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान दोबारा जुटाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
Advertisement
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान अभय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
