योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर माहभर चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान
बैठक को संबोधित करते हुए अम्बरीश सिंह "भोला" सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड ने कहा कि 05 जून 2026 को अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा, जो पूरे जनपद में प्रतिदिन वृक्षारोपण के साथ 05 जुलाई 2026 तक लगातार संचालित होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प है।
चहनिया, चंदौली

5:25 PM, Jun 1, 2026
चहनिया। हिन्दू युवा वाहिनी चन्दौली एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चहनिया में जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर 05 जून से शुरू होने वाले माहभर के वृहद वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अम्बरीश सिंह "भोला" सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड ने कहा कि 05 जून 2026 को अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा, जो पूरे जनपद में प्रतिदिन वृक्षारोपण के साथ 05 जुलाई 2026 तक लगातार संचालित होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। अभियान के माध्यम से जनपद में हरित वातावरण तैयार करने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही पौधों की उपलब्धता, संरक्षण व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न ग्राम सभाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदयाल यादव ‘रिंकू’, जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह रघुवंशी, विमल सिंह ‘दादा’, जिला महामंत्री शैलेश चंद्र यादव, जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव, संतोष खरवार, अजय राय, विकास निषाद, ललित विश्वकर्मा, रामदयाल साहनी, राहुल कश्यप, अखिलेश अग्रहरी तथा जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह ‘बबलू’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।